बिहार

पटना: तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ आधी रात को काटा जन्मदिन का केक

jantaserishta.com
9 Nov 2026 11:26 AM IST
पटना: तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ आधी रात को काटा जन्मदिन का केक
x
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
पटना से लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों के पार्टी कार्यालयों तक जन्मदिन समारोह आयोजित करने की तैयारी की गई है। तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन की शुरुआत आधी रात को परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी के नेताओं और समर्थकों के साथ परिवार के सदस्य भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। तेजस्वी यादव की बड़ी बहन और सांसद मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन समारोह की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव भी नजर आ रही हैं।
मीसा भारती ने तस्वीर के साथ अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "प्रिय तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हर पल बढ़ो! जुग-जुग जियो। जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई भाई तेजस्वी।"
उन्होंने लिखा, "तुम हमेशा स्वस्थ रहो और प्रदेश की धरती एवं लोगों की सेवा में समर्पित रहो। ईश्वर सदैव तुम्हारे साथ हों, यही कामना है।" तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर पटना स्थित राजद कार्यालय में भी विशेष आयोजन किया गया है। सोमवार को राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में उनका 37वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सामाजिक सद्भाव के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
राजद कार्यकर्ताओं में जन्मदिन समारोह को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के जरिए सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की तैयारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी यादव को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story