Patna: तेजस्वी ने आंकड़ा दिखाकर अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन काल को बिहार को बदनाम करने वाला बताने पर तेजस्वी यादव ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खूब धोया. उन्होंने आंकड़ा दिखाकर अमित शाह पर झूठ बोलने के आरोप लगाया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकटस्थ ललन सिंह को भी आड़े हाथे लेते हुए जोरदार हमला बोला. उन्होंने ललन सिंह और भाजपा के बीच की नजदीकियों पर चुटकी ली.
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह जिधर कहेंगे ललन सिंह उधर उठेंगे, बैठेंगे और नाचेंगे भी. ललन सिंह का दिल, मन सब पीएम मोदी और शाह हैं. उन्होंने ललन पर जदयू में रहते हुए भाजपा के प्रति समर्पित रहने की बातें कही. उन्होंने कहा कि वह जदयू के नहीं बल्कि भाजपा के मंत्री हैं और भाजपा जो कहती है उसी हिसाब से काम करते हैं. बीजेपी जो कहती है वह काम करते हैं भाजपा के इशारे पर डांस भी करते हैं. इस दौरान DGP गृह सचिव के साथ ललन सिंह की बैठक पर भी तेजस्वी ने सवाल उठाया है.
गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लेट हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले हमलोगों से पूछते हैं कि लालू यादव ने क्या किया. 17 महीने का ही हम बता देते हैं कि हमने क्या किया। IT, टूरिज्म पॉलिसी हमने दिलाया. 3.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया. नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाया. टोला सेवक, शिक्षा मित्र का मानदेय दोगुना किया.
आंकड़ा सही दें अमित शाह
उन्होंने कहा कि खुद 17 महीने की महागठबंधन की सरकार में शिक्षा चिकित्सा और नौकरी समेत कई लोक कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.ऐसे में अमित शाह को एनडीए सरकार द्वारा जनता के साथ किए गए वायदे के बारे में जिक्र करना चाहिए था लेकिन अमित शाह ने बिना कुछ जानकारी के बिहार के बारे में बोले उससे साफ होता है कि हमेशा सिर्फ राजनीति कर रहे हैं.उनको बिहार के विकास से लेना देना नहीं है .बिहार में आकर जब अमित शाह जंगल राज की बात करता है तब उनके पास आंकड़े सही होने चाहिए थे.
सिर्फ झूठ बोलते हैं शाह
तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह सिर्फ भ्रामक बातें करते हैं. लालू के भाई भौजाई कब MLA MLC बन गए. शाह ने दो दिन पहले पटना और गोपालगंज में इसे लेकर झूठ बोला था. वहीं जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के परिवारवादी राजनीति में कुछ नहीं बोलते हैं. बिहार में पांच साल सरकार रहने पर बाढ़ मुक्त बिहार करने के शाह के वादे पर चुटकी लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि पिछले 20 साल से वे सरकार में हैं और अब ऐसी बातें कर रहे हैं.





