बिहार

Patna: कटिहार-बरौनी रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी

Admindelhi1
29 April 2025 10:55 AM IST
Patna: कटिहार-बरौनी रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी
x
कटिहार-बरौनी रेल खंड पर बनाया निशाना

पटनाः बिहार में वंदे भारत ट्रेन को शरारती तत्वों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। सोमवार की शाम पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। घटना कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर और खरीक स्टेशन के बीच की है।

उपद्रवी तत्वों ने ट्रेन के बोगी ई-1 को निशाना बनाया। पत्थरबाजी से बोगी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात ये हुई कि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। पत्थरबाजी के तुरंत बाद यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षक (टीटी) को दी। टीटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिहपुर स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही बिहपुर आरपीएफ थाना सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी। बिहपुर RPF थाना में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है

Next Story