बिहार

Patna: JDU खेमे में हलचल, नीतीश कुमार ने बुलाई शीर्ष नेताओं की बैठक

Admindelhi1
6 May 2025 8:29 AM IST
Patna: JDU खेमे में हलचल, नीतीश कुमार ने बुलाई शीर्ष नेताओं की बैठक
x
"सियासी हलचल तेज"

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचनाक जदयू नेताओं की बड़ी बैठक बुला ली है। एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास पर यह महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संगठनात्मक मामलों और बोर्ड-निगम के गठन को लेकर हो रही है।

बैठक का आयोजन दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ। जिसमें बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, सुनील कुमार और एमएलसी खालिद अनवर पहले से ही उपस्थित हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी सीएम आवास पहुंचे हैं।

बैठक में संगठन को लेकर किसे क्या जिम्मेदारी दी जाए, इसको लेकर गहन मंथन हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में संगठन के पुनर्गठन की दिशा में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी पार्टियों के द्वारा जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है।

Next Story