Patna: रजिस्ट्री दफ्तर में चली गोली, पुलिस आने तक गायब थे हमलावर

पटना: राजधानी पटना में निबंधन कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चल गई जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये। आनन फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना राजधानी पटना में स्थित निबंधन कार्यालय की है जहां मौजूद सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक गोली चल गई।
घटना की सूचना पर सिटी एसपी दीक्षा समेत गांधी मैदान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और बताया कि भूलवश गोली चल गई है। निबंधन कार्यालय में सुरक्षाकर्मी एक निजी कंपनी के द्वारा तैनात किया गया है जो कि सुगौली का रहने वाला सुधीर है।
मामले में सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि सुरक्षाकर्मी निबंधन कार्यालय में राज्य सहकारी बैंक के शखा में तैनात था। गोली गलती से बंदूक छूटने के कारण चली। फ़िलहाल पुरी घटना की छानबीन की जा रही है वहीं निजी कंपनी के मैनेजर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।





