बिहार

Patna: चुनाव के दौरान बालू माफियाओं ने चोरी किया करोड़ों का बालू

Admindelhi1
19 Nov 2025 1:49 PM IST
Patna: चुनाव के दौरान बालू माफियाओं ने चोरी किया करोड़ों का बालू
x

पटना: देहात में एक कहावत है सांप को दूध पिलाइएगा तो कभी न कभी तो डंसे गा ही , कुछ ऐसा ही स्थिति माइनिंग डिपार्टमेंट का है । पटना के तत्कालीन डीएमओ ने ऐसा स्थिति बना दिया था की बालू माफिया सर चढ़ नाच रहें थे । वर्तमान डीएमओ ने कार्रवाई करना शुरू किया तो पहले से मनोबल टाइट बालू माफियाओं नें घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया है । बीते रात बालू माफियाओं ने स्कॉर्पियो से दो सैप जवानों को कुचल दिया, इसमें एक की मौत हो गई है । पुलिस मुख्यालय से लेकर खनन मुख्यालय तक के कान खड़ा हो गया है और डीएसपी 2 पंकज कुमार शर्मा व जिला खनन पदाधिकारी कार्तिक कुमार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दिया है । घटना में शामिल बदमाश पकड़े जा सकते है लेकिन जो सैप जवान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जान गवां दिया वह तो लौट कर नहीं आएंगा । आख़िर बालू माफियाओं को संरक्षण दिया ही क्यों जाता है । चलिए मान लेते है संरक्षण नहीं दिया जा रहा है फिर कार्रवाई में लापरवाही को आप क्या कहेंगे । किसी बुद्धिमान ने कहां है - घटना से सीख लेने की ज़रूरत है । बालू माफियाओं पर नकेल कसने का समय आ गया है ।

पटना जिला से जुड़ा एक गंभीर मामला प्रकाश में आ रहा है । जिला पुलिस- प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर गंभीरता से सक्रिय थी इधर बालू माफियाओं ने करोड़ों रूपए के जब्त बालू को चोरी कर बेच डाला है । अवैध बालू खनन और अवैध बालू कारोबार के सूचना पर ईओयू के नेतृत्व में पटना जिला के बिहटा से लेकर रानीतलाब थाना के सोन तटवर्ती इलाक़े जनपारा , सरदा छपरा, धनराज छपरा , लहलादपुर, आदी में बीते चार - पांच माह पूर्व रेड कर करोड़ों का बालू जब्त करते हुए 8 एफ़आइआर दर्ज कराया था । ईओयू के रेड में पटना जिला खनन के माइनिंग इंस्पेक्टर भी मौजूद थे । किसने अवैध खनन किया और कौन - कौन अवैध बालू कारोबार में शामिल थे, अनुसंधान चल ही रहा था की इसी क्रम में बालू माफियाओं ने जब्त बालू को चोरी कर बेच दिया । इससे पहले भी रानीतलाब के कटारी निसरपुरा में भी जब्त बालू को चोरी कर बेच दिया गया था ।

डीएसपी - 2 पंकज कुमार शर्मा ने कहां की योगदान लेने के पूर्व का मामला है । चुनाव को लेकर पुलिस- प्रशासन का एक चुनौती होता है की आदर्श आचार संहिता का पालन हो । इसमें पुलिस- प्रशासन सक्रियता से जुड़ कर काम किया है । जब्त बालू का चोरी होना एक गंभीर विषय है , इस संबंध में केस आईओ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा । वहीं बालू चोरी करनेवाले के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज किया जाएगा । माइनिंग डिपार्टमेंट को भी पत्र लिखा जाएगा और वर्तमान स्थिति का रिपोर्ट की मांग किया जाएंगा ।

जिला खनन पदाधिकारी कार्तिक कुमार ने बताया की सोन तटवर्ती इलाक़े में अवैध बालू जब्त किया गया था , इसको लेकर अलग- अलग-अलग 8 एफ़आइआर दर्ज किया गया था । जब्त बालू थाना की पुलिस के जिम्मे सुपुर्द कर दिया गया था । कितने मात्रा में जब्त बालू चोरी हुई है इसकी जांच के लिए माइनिंग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया जा रहा है । बालू माफियाओं को बक्शा नहीं जाएंगा । विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।

रानीतलाब थाना के लहलादपुर, सरदा छपरा, धनराज छपरा में आज भी दिन में दर्जनों मज़दूर लगाकर अवैध बालू खनन किया जा रहा है , सूर्य अस्त होते ही सोन नदी में बालू माफिया पॉकलेन उतार देते हैं और पुरी रात अवैध बालू खनन करते हैं और चोरी का बालू अवैध ढंग से बिक्री कर रहें हैं जिससे सरकार को प्रतिमाह लाखों रूपए का नुक़सान हो रहा है । इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रधान सचिव खनन विभाग, ज़िलाधिकारी- पटना , जिला खनन पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा है ।

Next Story