बिहार

पटना पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को किया ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल

jantaserishta.com
6 Nov 2026 10:09 AM IST
पटना पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को किया ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल
x
पटना: राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधियों को मार गिराया। इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी शेरपुर गंगा नदी किनारे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ और मनेर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई गोलीबारी में मनेर थानाध्यक्ष के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 40 से अधिक राउंड गोलियां चलीं। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार, पुलिस की ओर से 18 राउंड और अपराधियों की ओर से लगभग 24 से 25 राउंड फायरिंग की गई।
इस मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई। घटनास्थल से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और गोलियां बरामद की गई हैं। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अन्य अपराधी भागने में सफल रहे।
एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। हाल ही में मनेर में अष्टमी के दिन हुई हत्या की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई थी। तीनों उस हत्याकांड में वांछित थे। इसके अलावा दानापुर और शाहपुर समेत अन्य थानों में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज थे।
अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story