बिहार

Patna News:वाहन की टक्कर में लड़की की मौत,युवक घायल

Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 7:44 AM IST
Patna News:वाहन की टक्कर में लड़की की मौत,युवक घायल
x
Patna News: पटना के चिरैयाटांड़ पुल पर मंगलवार को देर रात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की पहचान नैंसी के रूप में हुई है, जो कुम्हरार की रहने वाली है। वही युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है। दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे है। कंकड़बाग थानाध्यक्ष की माने तो दुर्घटना की सूचना मिली थी, लेकिन घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात करीब 12:30 बजे दोनों स्कूटी से कंकड़बाग की तरफ जा रहे थे। तभी एक वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में युवती के सिर में गम्भीर चोट लगने की वज़ह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Next Story