
x
Begusarai बेगूसराय : बेगूसराय में पत्नी के भाई ने बहनोई की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित कैंची मोड़ के समीप मांझी मोहल्ले की है।
मृतक युवक की पहचान पटना जिला के घोसवारी थाना क्षेत्र के नामनगर निवासी बांके मांझी के पुत्र लौंगी मांझी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रहलाद मांझी और उसके बहनोई लौंगी मांझी के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पत्नी के भाई प्रहलाद मांझी ने कुदाल से ही बहनोई की गला काट कर हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार एवं एसआई नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी प्रहलाद मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या मे उपयोग किये जाने वाले कुदाल को भी प्रमाण के तौर पर जप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि यह पूरा मामला जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि जिनकी हत्या हुई और जिसने हत्या की है, वे दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। मामले की जांच चल रही है। मृतक तीन-चार दिन पहले ही अपने रिश्तेदार के यहां आया था। वह ईट भट्ठा पर काम करता था।
Tagsकुदालहत्याबहनोईविवादSpademurderbrother-in-lawdisputeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





