
x
Bihar बिहार : पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगौल रोड स्थित सगुना मोड़ के समीप अनन्या मोटर्स के सामने जुडिओ मॉल के चौथे तल्ले पर स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे सड़क से लेकर मॉल तक लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना पर दमकल विभाग की दानापुर समेत कई जगहों से कुल आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
अग्निशामक विभाग के डीएसपी मनोज कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक मशीन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कराया। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया।
Tagsपटनारेस्टोरेंटआगpatnarestaurantfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





