
x
Patna पटना। हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज बनने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है। इस पद पर आवेदन शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि प्रक्रिया 15 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा कर सकते हैं। पटना हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज (जिला न्यायाधीश) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन 8 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर), बार परीक्षा-2026 से सीधे उत्तीर्ण के 3 पद , जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर), बार परीक्षा-2023 से सीधे उत्तीर्ण के 4 और जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर), बार परीक्षा-2021 से सीधे उत्तीर्ण का 1 पद शामिल हैं।
जिला जज पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। पटना हाईकोर्ट की ओर से जारी पदों के लिए 7 वर्ष या उससे अधिक के अनुभव वाले एडवोकेट (अधिवक्ता)/जुडिशियल ऑफिसर (न्यायिक अधिकारी) आवेदन कर सकते हैं। उम्मीवारों की न्यूनतम आयु 35 साल और अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी और आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/अन्य के लिए 1,500 रुपए और बिहार से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य आयु वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा (यदि आयोजित की गई हो), लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी संशोधित वेतनमान के मुताबिक 1,44,840 से 1,94,660 रुपए या पूर्व-संशोधित वेतनमान के अनुसार 51,550 से 63,070 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद से जुड़े सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
Tagsपटनापटना हाईकोर्टजिला जज भर्तीडिस्ट्रिक्ट जजन्यायिक सेवाऑनलाइन आवेदनबार परीक्षा 2026लिखित परीक्षाअधिवक्ता भर्तीन्यायिक अधिकारीसरकारी नौकरी15 मई अंतिम तिथिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





