बिहार
Patna: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
Admindelhi1
3 March 2025 11:48 AM IST

x
"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यपाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं"
पटना: बिहार विधानमंडल के दोनों सदन में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने वाला है। बजट पेश होने से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें उनके जन्मदिन को लेकर शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन बीते 1 मार्च को था लेकिन राज्यपाल उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंच सके थे। सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राज्यपाल खुद सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री को बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की है।
Tagsपटनाराज्यपालआरिफ मोहम्मद खानमुख्यमंत्रीनीतीश कुमारआवासPatnaGovernorArif Mohammad KhanChief MinisterNitish KumarHousingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





