
x
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से बीती देर रात लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए, जिससे सभी की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य बुरी तरह से झुलसे गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच लोगों की मौत की की पुष्टि की है। परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।
Tagsपटनाशॉर्ट सर्किटहादसेपरिवारपांच सदस्यPatnashort circuitaccidentfamilyfive membersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





