
x
Bihar बिहार : वेटरनरी कॉलेज के ग्राउंड पर अचानक हुए फायरिंग में एक गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज हो रहा है।
घयल छात्र मीठापुर का रहने वाला मयंक कुमार है। वह मेडिकल के द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। घटना के समय मौजूद मयंक के साथियों ने बताया कि दो चार दिन पहले कुछ लड़के आपस में क्रिकेट खेलने को लार एक दूसरे से झगड़ा किये थे। झगड़ा के बाद मामला शांत हो गया था। आज शाम में मयंक अपने दोस्तों के साथ वेटरनरी कॉलेज के ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहा था। तभी कुछ लड़के ग्राउंड में आये और कैंपस में घुसते ही फायरिंग करने लगे।
अचानक फायरिंग होने से ग्राउंड में अफरातफरी का माहौल हो गया। क्रिकेट खेल रहे लडके इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक गोली मयंक के हाथ में लग गई। गोली लगते ही आननफानन में वहन से किसी तरह भागकर बाहर निकले और फिर डॉक्टर के पास आकर घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी।
Tagsपटनाफायरिंगछात्रpatnafiringstudentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





