बिहार
Patna: डॉ. भागवत आज से बिहार के पांच दिवसीय प्रवास पर पटना पहुंचेंगे
Admindelhi1
5 March 2025 8:10 AM IST
x
"पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रकाश नारायण सिंह उपाख्य छोटे बाबू के घर जाएंगे"
पटना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत बिहार के पांच दिवसीय प्रवास पर कल पटना पहुंचेंगे। वो यहां से पूर्व विभाग संघचालक एवं विश्व संवाद केंद्र के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रकाश नारायण सिंह उपाख्य छोटे बाबू के घर जाएंगे। उनके परिजनों से मिलकर रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय में करेंगे।
संघ प्रमुख छह मार्च को सुबह वीरपुर, सुपौल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे। सात, आठ और नौ मार्च को मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में रहेंगे। नौ मार्च को नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tagsबिहारपटनाडॉ. भागवतपांच दिवसीयप्रवाससंघ प्रमुखBiharPatnaDr. Bhagwatfive-day staySangh chiefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





