बिहार
Patna: नालंदा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के आयोजन हेतु योजनाओं पर मंथन
Admindelhi1
24 April 2025 8:09 AM IST

x
"संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित"
पटना: डॉ. बी राजेंद्र अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग की अध्यक्षता में आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन नालंदा द्वारा की जा रही तैयारीयों से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
आगामी 04 से 15 मई तक बिहार राज्य के पांच जिलों, पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर ,गया एवं बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अतर्गत ,तलवारबाजी, हॉकी, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और कबड्डी खेल का आयोजन नालंदा जिला में प्रस्तावित है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के लिए आवासन, भोजन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था, खेल मैदान की व्यवस्था , पेयजल, साफ सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय आदि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Tagsबिहारपटनानालंदाखेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025आयोजनयोजनाओंमंथनBiharPatnaNalandaKhelo India Youth Games-2025eventsplansbrainstormingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





