बिहार
Patna: आरा में अपराधियों ने पटना मेट्रो के JE को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Admindelhi1
6 May 2025 2:39 PM IST

x
"घायल JE के पिता है जेडीयू MLC के बॉडीगार्ड"
पटना: आरा टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज-सपना सिनेमा रोड़ स्थित शिवगंज दुर्गा मंदिर के नजदीक सोमवार देर रात अपराधियों ने शादी समारोह से लौट रहे पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर प्रकाश राय को गोली मार दी।
घायल प्रकाश राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो मूलरूप से भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र स्थित सहेजनी गांव के रहने वाले है। वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले के रहने वाले है। जख्मी जेई के पिता आरा-बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ के निजी अंगरक्षक बताए जा रहे है।
अपराधियों ने मेट्रो रेल के इंजीनियर को गोली क्यों मारी है? अभी इसका पता नहीं चल सका है। इसके अलावा इस गोलीकांड में किसका हाथ है? इस बारे में भी अभी पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
Tagsबिहारपटनाआराअपराधियोंपटना मेट्रोJEमारी गोलीगंभीर हालतअस्पतालमें भर्तीBiharPatnaAracriminalsPatna Metroshotcritical conditionadmitted in hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





