बिहार

Patna: उम्रक़ैद की सज़ा काट लौटा अपराधी की गोली मारकर हत्या

Admindelhi1
31 March 2025 9:57 AM IST
Patna: उम्रक़ैद की सज़ा काट लौटा अपराधी की गोली मारकर हत्या
x
"फाटक मंदिर के पास मिली लाश"

पटना: 16 वर्ष तक सश्रम सजा काटकर हत्या का आरोपी संतोष कुमार उर्फ़ फुदन सिंह अपने गांव लौटा था । फाटक मंदिर के पास अपराधियों ने संतोष सिंह उर्फ़ फुदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दिया है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।

पटना जिला के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र लाला भदसारा गांव निवासी महेन्द्र सिंह का पुत्र संतोष कुमार उर्फ़ फुदन सिंह उम्रक़ैद की सज़ा काटकर 16 वर्षों बाद अपने गांव आया था । संतोष सिंह पर गांव के ही लाल मोहन मिस्त्री के हत्या का आरोप था । कोर्ट ने संतोष सिंह को हत्या के आरोप में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई थी ।

बीते रविवार की रात संतोष सिंह उर्फ़ फुदन सिंह गांव के फाटक मंदिर के पास दर्शन के लिए गया था । पूर्व से घात लगा बैठे अपराधियों ने संतोष उर्फ़ फुदेन सिंह को सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया । पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है एवं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

डीएसपी की मानें तो हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बातें सामने आ रही है । परिजनों के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा । घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करने में जुटी है ।

Next Story