पटना: IGIMS में कोरोना जांच शुरू, नए वैरिएंट के लिए जीनोमिक सीक्वेंसिंग सुविधा

Patna.पटना। राजधानी समेत राज्य में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी के बाद आईजीआईएमएस में सोमवार से फिर से आरटी-पीसीआर जांच शुरू कर दी गई है। यह जानकारी माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि आईजीआईएमएस देश के उन चुनिंदा संस्थानों में से एक है, जहां कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की पहचान के लिए जीनोमिक सीक्वेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है। महामारी के शुरुआती दौर में माइक्रोबायोलॉजी विभाग का मॉलिक्यूलर लैब बिहार-झारखंड का एकमात्र अधिकृत केंद्र था, जहां कोविड पॉजिटिव सैंपल की जीनोटाइपिंग सफलतापूर्वक की गई थी।
इन आंकड़ों को भारतीय जैविक डेटा केंद्र, फरीदाबाद के राष्ट्रीय डेटाबेस में शामिल किया गया, जो राष्ट्रीय निगरानी प्रणाली के लिए काफी मददगार साबित हुआ। नए वैरिएंट में गंभीर वृद्धि का संकेत नहीं मिला डॉ. नम्रता ने बताया कि हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों से दो नए वैरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 की पहचान की गई है। इनकी संचरण क्षमता और रोग की तीव्रता पर अध्ययन जारी है, लेकिन मौजूदा साक्ष्य इनमें किसी गंभीर वृद्धि का संकेत नहीं देते हैं। आईसीएमआर के अनुसार स्थिति अभी भी नियंत्रण में है





