बिहार
Patna: दो पक्षों के विवाद में बच्चे को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
11 Aug 2024 5:55 PM IST
x
Patna पटना: राज्य की राजधानी पटना के दीदारगंज थानाक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो पक्षों के विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक डेढ़ साल के बच्चे को गोली लग गई है। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोलीबारी की सूचना पर दीदारगंज पुलिस थानाक्षेत्र के महमदपुर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
इधर, डेढ़ वर्षीय घायल बच्चे के दादा सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोता दक्ष राज को महमदपुर शिव मंदिर के पास एक दुकान से कुछ सामान दिलाने गया था। तभी गांव में ही दो पक्ष किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। उसी दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद एक गोली पोते के हाथ में लग गई। उसे घायल अवस्था में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
वहीं, इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। घायल बच्चे के दादा सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस गोलीबारी में करीब पांच से छह राउंड गोली चलाई गई है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस अब तक चुप्पी साधे हुई है।
TagsPatna दो पक्षोंविवाद बच्चेलगी गोलीअस्पताल भर्तीPatna two partiesdisputechildshotadmitted in hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





