बिहार
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती पर किया नमन
Admindelhi1
5 April 2025 1:05 PM IST
x
"मुख्यमंत्री ने अशोक जयंती पर व्यक्त की श्रद्धा"
पटना: महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
Tagsबिहारपटनामुख्यमंत्रीनीतीश कुमारसम्राट अशोकजयंतीनमनBiharPatnaChief MinisterNitish KumarEmperor AshokaBirth AnniversarySaluteजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





