बिहार
Patna: राजस्थान से गया जा रही बस सासाराम में दुर्घटनाग्रस्त हुई
Admindelhi1
30 Sept 2024 12:34 PM IST

x
घटना में तीन यात्रियों की मौके पर माैत हाे गयी
पटना: पिंडदान कराने के लिए राजस्थान से गया जा रही बस सासाराम में साेमवार काे दुर्घटनाग्रस्त हाे गयी। घटना में तीन यात्रियों की मौके पर माैत हाे गयी, जबकि कई घायल हैं।
बस में सवार लाेग राजस्थान के जलावर जिला के कोटरा गांव से पिंडदान करने गया जा रहे थे। इस दौरान सासाराम में चेनारी के सबराबाद में एनएच के पास खड़ी ट्रक में बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बस सवार तीन लोगों की मौत जबकि आठ महिला सहित 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। मृतकाें में गोवर्धन सिंह, बाला सिंह तथा राजेंद्र सिंह शामिल हैं जाे राजस्थान के जलावर जिला के रहने वाले थे। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। मृतक तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।
Tagsबिहारपटनाराजस्थानबससासारामदुर्घटनाग्रस्त3 की माैतघायलBiharPatnaRajasthanbusSasaramaccident3 deadinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





