
x
Patna पटना : पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई। एक युवक ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज यादव के रूप में हुई है।
वारदात को अंजाम उनके ही भतीजे झुनझुन यादव उर्फ सतेंद्र यादव ने दिया, जो मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूरज यादव घर में रंगाई-पुताई का काम करवा रहे थे। उसी दौरान झुनझुन घर में आया और चाचा पर तंज कसते हुए बोला कि चाचा जी, खूब तरक्की हो रही है!" इसके बाद वह कमरे में गया और पिस्टल निकालकर सूरज यादव के सिर और चेहरे पर गोली चला दी।
मौके पर ही सूरज यादव की मौत हो गई। भागते समय आरोपी ने मोहल्ले के अन्य लोगों पर भी फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी एसपी परिचय कुमार और कंकड़बाग थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या आरोपी झुनझुन यादव ने की है, जो नशे का आदी है और पहले भी परिवार में झगड़े करता रहा है।
यहां तक कि उसने पूर्व में सूरज यादव की पत्नी पर भी हमला किया था। मृतक की बेटी लवली कुमारी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ घर पर थी। उसी दौरान यह घटना हुई। वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि सूरज यादव की हत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
TagsखूनीरंजिशभतीजेचाचागोलीपुलिसतलाशKillerrivalrynephewunclebulletpolicesearchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





