बिहार

Patna: बाइक को बेकाबू डंफर ने रौंदा, मचा कोहराम

Bharti Sahu 2
5 Aug 2024 8:37 AM IST
Patna:  बाइक को बेकाबू डंफर ने रौंदा, मचा  कोहराम
x
Patna: श्रावणी मेले में झूला लगाने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार डंफर ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर स्थित जलपुरा गांव के पास की है मृतकों की पहचान बिहटा थाने के कंचनपुर निवासी मो. इस्माइल के बेटे 51 वर्षीय अनवर अंसारी और योगेंद्र यादव के बेटे 23 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में की गई है। सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच किसी ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे और वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। रविवार को वह अपने साथी नीतीश के साथ बाइक से औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड के अमझर स्थित मजार पर सावन महीने में लगने वाले मेला में झूला लगाने के लिए घर से निकला था। अभी वह पालीगंज थाने के जलपुरा गांव के पास पहुंचा ही था कि महाबलीपुर की और से आ रहे एक तेज रफ्तार डंफर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अनवर और नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई थानाध्यक्ष अनुमंडल अस्पताल पालीगंज में पोस्टमार्टम कराकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
Next Story