
x
पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना पहुंचे। शाह यहां से सीधे रोहतास जाएंगे, जहां शाहबाद और मगध के करीब 20 जिलों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे।
अमित शाह के स्वागत के लिए डालमियानगर खेल मैदान से कैनाल रोड तक मार्ग को तोरण द्वारों और बैनर-पोस्टरों से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, पटना पहुंचने के बाद अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लगभग 30 मिनट तक बातचीत हुई, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है।
Tagsबिहारपटनानीतीश कुमारअमित शाहबंद कमरेमुलाकातBiharPatnaNitish KumarAmit Shahclosed roommeetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





