
x
Patna पटना : राजपुर प्रखंड के स्थानीय बाजार में रविवार को आपसी रंजिश के कारण एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की पहचान चंदन माली (35 वर्ष), निवासी राजपुर गांव के रूप में हुई है।
हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि चंदन माली डिहरी ऑनसोन जाने वाली बस में बैठा था। तभी तीन-चार युवक बस में घुसे और चंदन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसका पेट बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी भेज दिया।
यह घटना दोपहर के समय हुई, जिससे राजपुर बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इस घटना को दो समुदायों के बीच पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक जैसे व्यस्त इलाके में पुलिस की गैरमौजूदगी से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी आजाद मियां को गिरफ्तार कर लिया।
स्थिति को देखते हुए राजपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय की अगुवाई में कई थानों की पुलिस हालात को काबू में करने में लगी है। रोहतास एसपी रोशन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालात पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
TagsरंजिशयुवकधारदारहथियारहमलाEnmityyouthsharpweaponattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





