बिहार

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने 2022-23 का शैक्षणिक कैलेंडर किया जारी

Admin Delhi 1
16 Sep 2022 11:54 AM GMT
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने 2022-23 का शैक्षणिक कैलेंडर किया जारी
x

बिहार न्यूज़: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने स्नातक का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। स्नातक सत्र 2022-25 नियमित व वोकेशनल नये सत्र की कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू हो गयी हैं।प्रथम और द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 20 अप्रैल 2023 को समाप्त हो जाएंगी। 20 से 30 अप्रैल तक परीक्षा की तैयारी के लिए समय दिया जायेगा। इसके बाद एक मई 2023 से प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं, 15 मई तक परीक्षा समाप्त कर ली जायेगी। इसके बाद 15 जुलाई 2023 को रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। तृतीय वर्ष की परीक्षा पांच मई से विश्वविद्यालय ने द्वितीय और तृतीय वर्ष की नियमित व वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं पहले ही शुरू कर दी है। कक्षाएं सात सितंबर से शुरू हैं। यह 27 अप्रैल को समाप्त होगी। 28 अप्रैल से चार मई तक परीक्षा की तैयारी छात्र करेंगे। इसके बाद पांच मई से तीसरे वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षा 15 मई तक समाप्त हो जाएगी और रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जायेगा। वहीं, 2023 नये सत्र में नियमित व वोकेशनल कोर्स में नामांकन प्रक्रिया पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी 15 मई 2023 से शुरू कर देगा। सत्र 2023-26 की कक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी।

पीपीयू ने वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। वर्ष 2022 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता नौ से 12 नवंबर तक चलेगी। 2023 का वार्षिक खेलकूद एक से चार नंवबर 2023 तक चलेगा। वहीं 2024 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिती 14 से 16 नवंबर तक होगी। वहीं वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 से 14 मार्च 2023 तक होगा। 2024 का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 से 14 मार्च तक होगा।

Next Story