बिहार

पंचशील झंडों से श्रीलंका मोनेस्ट्री की बढ़ी रौनक

Shantanu Roy
5 Feb 2023 10:56 PM IST
पंचशील झंडों से श्रीलंका मोनेस्ट्री की बढ़ी रौनक
x
गया। बोधगया में तीन दिवसीय भगवान बुद्ध के अस्थि कलश दर्शन में देशी-विदेशी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दीप उत्सव मनाया। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका) बुद्ध मठ में (मोनेस्ट्री) में तीन दिवसीय 16वीं वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। पहले दिन श्रीलंका बुद्ध मठ से महाबोधि मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न देशों से आए बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए। कोरोना की वजह से दो साल बाद बौद्ध अस्थि कलश दर्शन कराई गई। इस अवसर पर भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों अरहंत सारिपुत्र और मोगलान की अस्थि अवशेष का दर्शन कराया गया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका सहित विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षु शिरकत किए। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका) मोनेस्ट्री को पंचशील झंडों से सजाया गया है।
Next Story