बिहार

पाकिस्तानी महिला ने सेना के जवान को ऐसे फसाया, बिहार ATS ने किया गिरफ्तार

Kunti Dhruw
14 Nov 2021 1:11 PM GMT
पाकिस्तानी महिला ने सेना के जवान को ऐसे फसाया, बिहार ATS ने किया गिरफ्तार
x
बिहार एटीएस ने सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बिहार एटीएस ने सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तानी महिला के हनीट्रैप में फंसकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा था। खुफिया एजेंसियों की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार जवान गणेश कुमार नालंदा जिले का रहने वाला है। वह सेना की मेडिकल कोर में पदस्थ है। अभी वह पुणे में पदस्थ है। आरोपी जवान को पटना के खगौल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी जवान को पटना के खगौल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
वह पाकिस्तानी महिला जासूस को देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए भेजता था। खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद बिहार एटीएस ने आरोपी जवान के खिलाफ सबूत जुटाए और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
दो साल पहले खुद को नौसेना कर्मी बताकर महिला ने गांठी दोस्ती
गणेश ने पूछताछ में बताया कि उसने पाकिस्तानी महिला सुनीता (परिवर्तित नाम) के साथ खुफिया जानकारी साझा करने की बात कबूल की है। सुनीता ने पहचान बदलकर दो साल पहले उससे दोस्ती की थी। तब गणेश जोधपुर में पदस्थ था। गणेश का दावा है कि पाकिस्तानी महिला ने उसे भारतीय नौसेना की मेडिकल टीम का सदस्य बताकर दोस्ती की थी।
फोन पर होती थी बातचीत
जासूसी के आरोपी गणेश ने बताया कि सुनीता व उसकी अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। सुनीता को उसने सेना से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। जांच एजेंसिया गणेश के मोबाइल फोन को खंगाल रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से की गई बातचीत और चैट का भी ब्योरा निकाला गया है।
सेना के कई जवान हो चुके हैं हनीट्रैप के शिकार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंटों के जाल में भारत के कई सैन्यकर्मी फंस चुके हैं। ये एजेंट सेना के जवानों से दोस्ती करती हैं और फिर उन्हें बरगलाकर देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपर्णू जानकारियां हासिल कर लेती हैं। आरोपी गणेश से पूछताछ में और भी खुलासों की उम्मीद है।
Next Story