बिहार

छठ पूजा के दिन दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Rani Sahu
14 April 2024 10:29 AM GMT
छठ पूजा के दिन दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
x
बिहार : बिहार के शिवहर में छठ पूजा के दिन दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई गांव में हो रहे यज्ञ के लिए जल भरने बागमती नदी के घाट पर गए थे, इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में हो रहे यज्ञ के लिए कुछ लड़कों के साथ दोनों भाई सुबह सवेरे जल भरने के लिए पिपराही थाना क्षेत्र के स्थित बागमती नदी के डुब्बा घाट पर गए थे। दोनों भाई नदी से जल भर रहे थे, तभी एक भाई डूबने लगा। दूसरे ने भाई को डूबता देख उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास जमा हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। दोनों भाइयों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
Next Story