बिहार

तालाब में डूबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Admin4
18 April 2023 10:54 AM GMT
तालाब में डूबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत
x
दरभंगा। बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मृतक बच्चों के परिजनों में चीख पुकार मच गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रधान तालाब की है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सोमवार को स्नान करने के लिए शहर स्थित प्रधान तालाब पहुंचे थे। दोनों नहाने के लिए तालाब में उतरे और गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story