बिहार

शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Admin4
1 Aug 2023 12:16 PM GMT
शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत
x
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक साथ चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। एक साथ चार लोगों की मौत जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसरहो गांव में हुई है।
परिजनों के अनुसार पांच मजदूर नवनिर्मित हौद का शटरिंग खोलने हौद के अंदर गए थे। इसी दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक मजदूर राजकुमार की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
मृतकों में अशर्फी साह, सुशील कुमार, कैलाश चौधरी व शम्भु शामिल हैं। घटना के बाद आनन फानन में सभी मजदूरों को महिषी पीएचसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं।
Next Story