बिहार

पैक्स गोदाम पर धान क्रय का किया शुभारंभ

Shantanu Roy
22 Nov 2022 12:03 PM GMT
पैक्स गोदाम पर धान क्रय का किया शुभारंभ
x
बड़ी खबर
बिहार। क्षेत्र के सैंसढ़ पैक्स गोदाम पर धान क्रय की शुभारंभ किया गया।धान क्रय कार्यक्रम का शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर साह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी व अमित कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलन के साथ फीता काट कर किया।धान क्रय के पहले दिन सैंसढ़ गांव के किसान मनोज कुमार दुबे से 75 क्विंटल धान की खरीदारी की गई। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि इस बार का धान अधिप्राप्ति का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल है।रैयत किसान से अधिकतम 250 क्विंटल और गैर रैयत किसान से अधिकतम 100 क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि पैक्स द्वारा सभी किसानों का धान की अधिप्राप्ति किया जाएगा।
उन्होंने किसानों से धान के खेत में पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि वैसे किसानों से ही धान की अधिप्राप्ति की जाएगी,जो खेत में पराली नहीं जलाएंगे।इस मौके पर पैक्स प्रबन्धक नितेश कुमार पाठक, बीसी कला पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण कुमार,पूर्व उपमुखिया बलराम पाठक,पूर्व सरपंच पृथ्वी नाथ सिंह,पैक्स सदस्य हरेराम सिंह, अंजनी कुमार पाल, संजय कुमार राम, भोला पाठक, राघवेंद्र पाण्डेय, विजय कुमार पाठक (वार्ड साहब), मनोज कुमार सिन्हा, गिरधारी दुबे,बिनोद कुमार ठाकुर, रविशंकर राय, मुन्ना कुमार सिन्हा, शिवाशंकर तिवारी, उमा कान्त तिवारी, मिथिलेश राय, धर्मेंद्र कुमार राय, मनोज राय, बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन प्रकाश गुप्ता, तरूण कुमार गुप्ता, उमा राम, सिद्धनाथ राम, वकील साह, अमरजीत राम, छोटेलाल राम,शिवजी पासवान सहित अन्य कई किसान मौजूद थे।
Next Story