बिहार

गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा आश्रम में श्रावण पूर्णिमा पर अनुष्ठान का आयोजन

Admin Delhi 1
2 Sep 2023 8:28 AM GMT
गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा आश्रम में श्रावण पूर्णिमा पर अनुष्ठान का आयोजन
x

छपरा: डेरनी गायत्री शक्तिपीठ ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम में श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रत्येक पूर्णिमा की भांति आज 12 घंटों का जप अनुष्ठान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में प्रात: 4 बजे से आश्रम में साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ। 5 बजकर 10 मिनट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जप अनुष्ठान का संकल्प लिया गया। 6 बजकर 3 मिनट पर इंदु देवी को बारह घंटिये जप अनुष्ठान का संकल्प कराया गया। सर्वप्रथम गुरु वंदना, साधनादिपवित्रिकरण, मंगलाचरण, षट्कर्म के पश्चात गुरु आवाहन, गायत्री आवाहन, सर्वदेव आवाहन, सर्वदेव नमस्कार, स्वस्तिवाचन किया गया। वैदिक कर्मकांड मुकेश कुमार द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त शिष्यों ने बारी बारी से जप अनुष्ठान में भाग लिया।

मुख्य रूप से किशोरी देवी, इंदु देवी, धनमंति देवी, सरिता कुमारी, सनकेशा देवी, बेबी देवी, राजकुमारी देवी , सुनीता देवी, बबीता देवी, सुमांती देवी, दौलतीया देवी,‌ मंजू देवी ,लखपति देवी ने जप में भाग लिया।

Next Story