बिहार

विपक्षी दलों ने मिलकर लड़ने का लिया संकल्प

HARRY
23 Jun 2023 4:06 PM GMT
विपक्षी दलों ने मिलकर लड़ने का लिया संकल्प
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | "आज की महत्वपूर्ण बैठक हुई, सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी दलों ने अपनी बात रखी, काफी अच्छी मुलाकात रही। कुछ दिनों बाद जल्दी ही एक और बैठक और होगी, सबके साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। अभी जो शासन में है वो देशहित में नहीं काम कर रहे हैं, वो आजादी को भी भुला दे रहे हैं।"

​​​​​​कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

"सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ने के कॉमन एजेंडा पर काम करने जा रहे हैं> अगली संभावना 10 से 12 जुलाई तक हिमाचल के शिमला मे सभी मिलकर एक एजेंडा बनाएंगे। हर राज्य मे अलग अलग रणनीति होगी। इसपर हम एकता के साथ निर्णय लेंगे। हम एकजुट होकर 2024 की लड़ाई बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ेंगे।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

"हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा है। संस्थाओ पर हमला हो रहा है। हमारी विचारधाराएं अलग अलग हो सकती है, लेकिन हम एकजुट होकर लड़ने के लिए तैयार हैं।"

TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी

"आज हमारी 17 पार्टियों की बैठक हुई। हम एकजुट हैं, हम एकसाथ मिलकर लड़ेंगे, तीसरी बात हमको अपोजिशन मत बोलो हम भी भारतवासी है, देशभक्त है, मणिपुर जलने से हमको भी दर्द होता है,बीजेपी तानाशाही कर रही है। हमको हमारे राज्य की स्थापना नही पता, लेकिन ये आकर आयोजन कर देते है। बेरोजगारी की इनको चिंता नहीं। इकोनोमी की कोई चिंता नहीं, इनकी तानाशाही के खिलाफ हम एकजुट होकर लड़ेंगे,अगर ये फिर चुनाव जीतकर आ गए तो फिर देश में कभी चुनाव ही नहीं हो पाएगा।"

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्त

"हम सब का इकट्ठा होना नीतीश कुमार जी की सफलता है। हमारा जम्मू कश्मीर एक लेबोरटरी बन चुका है।माइनॉरिटी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। आइडिया ऑफ इंडिया का सपोर्टरी स्टेट जम्मू है। हम गांधी के देश को गोडसे का देश बनने नही देंगे।"

Next Story