बिहार

सदर अस्पताल का ओपीडी 48 घंटे बाद खुला, 497 मरीजों का हुआ इलाज

Shantanu Roy
7 Oct 2022 6:09 PM GMT
सदर अस्पताल का ओपीडी 48 घंटे बाद खुला, 497 मरीजों का हुआ इलाज
x
बड़ी खबर
सहरसा। 48 घंटे से बंद पड़ा सदर अस्पताल का ओपीडी शुक्रवार की अहले सुबह अपने नियत समय खुल गया।ओपीडी वार्ड में नियुक्त सभी चिकित्सक मौके पर पहुंचे। उनसे पूर्व मरीजों की भीड़ भी उनका इंतजार कर रही थी।ऐसे में मौके पर मौजूद मरीजों का इलाज किया गया। वही 48 घंटे के बाद खुली ओपीडी में हो रहे इलाज को लेकर मरीज काफी संतुष्ट दिखे।उन्होंने भी चिकित्सक को धन्यवाद कहा। ओपीडी वार्ड खुलते ही मरीजों का भीड़ विभिन्न कक्ष के सामने लगी रही।सदर अस्पताल की सुरक्षा में लगे सुरक्षा गार्ड भीड़ को नियंत्रित करते दिखे।
वे मरीजों को लाइन में लगा कर चिकित्सक के पास इलाज के लिये भेजा जा रहा था। दिन के 2 बजे ओपीडी बंद होने तक चलती रही। इस दौरान कुल 497 विभिन्न रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज सदर अस्पताल के विभिन्न कक्ष में बैठे हुए चिकित्सक द्वारा सुनिश्चित किया गया। दोपहर तक सभी वार्ड में चिकित्सक मौजूद रहे। मरीजों के इलाज भी होता रहा।सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एस पी विश्वास ने बताया कि भाषा की एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल गुरुवार को ही खत्म हो गया था। शुक्रवार को सभी चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। विभिन्न वार्ड में मरीजों का इलाज हुआ है। किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई।
Next Story