बिहार

बोलेरो-टोटो की टक्कर में एक यात्री की मौत, छह घायल

Admin Delhi 1
1 July 2023 6:45 AM GMT
बोलेरो-टोटो की टक्कर में एक यात्री की मौत, छह घायल
x

छपरा न्यूज़: मानपुर गड़खा मुख्यमार्ग स्थित भुइगांव गांव के पास शुक्रवार को बोलेरो और टोटो की हुई टक्कर मे टोटो में सवार महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए गड़खा पीएचसी मे भेजा गया। बोलेरो गड़खा से सितलपुर की ओर जा रही थी और टोटो गड़खा की ओर जा रही थी। तभी बोलेरो और टोटो की आमने सामने टक्कर हो गई लोगो का कहना है कि टक्कर लगने से टोटो में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए गड़खा पीएचसी भेजा गया। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव के अमृत साह के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश साह की मौत हो गई। वहीं मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव के श्रीराम साह सुनीता कुंअर, संजू देवी, मीणा देवी, ऊषा देवी जख्मी है।

गड़खा में इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए श्रीराम साह, सुनीता कुंअर और संजू देवी को छपरा रेफर कर दिया। बोलेरो का चालक फरार है।

Next Story