
x
बड़ी खबर
नालंदा। नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर शुक्रवार की शाम हादसा हो गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर क्रेन के माध्यम से बीम को पिलर के ऊपर रखा जा रहा था। इस दौरान बीम दो हिस्सों में टूट गया। फिर जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में एक कर्मचारी की की दबकर मौत हो गई। वहीं कुछ और लोगो के दबे होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद फ्लाईओवर निर्माण में लगे मजदूर और इंजीनियर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग फ्लाईओवर निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है। कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई है।
बीम का बिगड़ गया था संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीम को पिलर के ऊपर रखने के वक्त संतुलन बिगड़ गया। दो हिस्सों में टूटकर बीम नीचे आ गिरा। बीम गिरते ही धरती में जोरदार आवाज हुई। इसके बाद मौके से अन्य कर्मी भाग खड़ा हुए। जबकि, 1 कर्मचारी की दबकर मौत हो गई।
नालंदा- निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का पिलर गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत, भागन बिगहा में 29 नंबर पोल के पास हादसा #BiharNews pic.twitter.com/iQz4pkq6yn
— Asmeet sinha (@AsmeetonGround) November 18, 2022
Next Story