बिहार

बिहार में एक करोड़ गरीबों को मिलेगा पक्का घर, सत्यापन का कार्य पूरा: मंत्री श्रवण कुमार

SHIDDHANT
30 March 2026 7:42 PM IST
बिहार में एक करोड़ गरीबों को मिलेगा पक्का घर, सत्यापन का कार्य पूरा: मंत्री श्रवण कुमार
x
Bihar बिहार: अब उन गरीब परिवारों का भी सपना पूरा होने वाला है, जो अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई जी) के तहत पक्के मकान से वंचित थे। बिहार ग्रामीण विकास विभाग ने आवास प्लस 2.0 के तहत नए लाभार्थियों का सर्वे और सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। अब सरकार जल्द ही प्राथमिक सूची तैयार कर लोगों को घर देने की प्रक्रिया शुरू करेगी। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की मानें तो हाल ही में राज्य में एक करोड़ चार लाख परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ने के साथ ही इनका सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है। लाभुकों को प्राथमिकता सूची के आधार पर आवास का लाभ दिया जाना तय है।
वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच 36 लाख 61 हजार गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया गया था। बिहार ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच दो लाख 88 हजार 743 परिवारों को पक्का घर दिया गया है। इस तरह से देखा जाए तो राज्य में वर्ष 2016-17 से अभी तक कुल 39 लाख 49 हजार 743 गरीब परिवारों को पक्के मकान का तोहफा दिया जा चुका है।
योजना के क्रियान्वयन में सरकार को 53 हजार 952 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत
लाभुकों
को अलग-अलग तीन किस्तों में एक लाख 54 हजार 950 रुपये की राशि दी जाती है। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि पीएम आवास योजना से गरीबों की जिंदगी तेजी से बदल रही है। पक्का घर मिलने से लोगों का जीवन ज्यादा सुरक्षित और सम्मानजनक हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग ने गरीबों को जितना आवास बिहार में दिया है, उतना किसी राज्य में नहीं है।
उन्होंने बताया कि एक करोड़ चार लाख से भी अधिक नए लाभुकों का नाम प्रतीक्षा सूची से जोड़ा गया है। सर्वे और सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। सूची स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी गई है। सूची स्वीकृत होने के तुरंत बाद आवास देने का काम शुरू किया जाएगा।
Tagsबिहारप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणपीएमएवाई-जीआवास प्लस 2.0नए लाभुकग्रामीण विकास विभागपक्का मकानसर्वे और सत्यापनप्राथमिक सूचीगरीब परिवारप्रतीक्षा सूचीश्रवण कुमारजीवन सुरक्षासम्मानजनक जीवनवित्तीय सहायता36 लाख परिवार39 लाख 49 हजार परिवार53952 करोड़ रुपएएक लाख 54 हजार 950 रुपयेआवास योजना क्रियान्वयनभारत सरकारग्रामीण विकासराज्य में पहला स्थान.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story