बिहार

बिहार के रोहतास में 500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट के साथ एक गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Sep 2022 5:58 PM GMT
बिहार के रोहतास में 500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट के साथ एक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
डेहरी। बिहार के रोहतास में झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा 500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट के साथ एक आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर सासाराम जेल भेज दिया है । एसपी आशीष भारती के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग से झारखंड से अमोनियम नाइट्रेट की बड़ी खेप आ रहा है । उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग सोन पुल जवाहर सेतु पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को वाहनों की जांच का आदेश दिया गया। वाहनों की जांच के दौरान एक स्कार्पियो से 500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट के साथ सिद्धान्त कुमार को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित झारखंड के पलामू जिले के ग्राम व थाना पड़वा मोड़ को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कोडरमा से अमोनियम नाइट्रेट यहां स्कार्पियो से लाया जा रहा था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने जिले में अवैध खनन में लगे लोगों की जानकारी दी है ।इस धंधे में शामिल लोगो की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है ।
Next Story