
x
पटना। पटना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बता दे की पटना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हत्या के फरार अभियुक्त को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पटना लेकर वापस लौटी। बता दे की 4 जनवरी को बदमाशों ने परसा बाजार के महुली हॉल्ट साई मंदिर के नजदीक दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर प्रेम पासवान और उनके सहयोगी ललन को खदेडकर गोलियों से भून डाला था। वही इस इस हादसे में प्रेम पासवान की मौत हो गई थी, जबकि उनके सहयोगी ललन कुमार घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि उसे वक्त वे दोनों पुनपुन से दवा लेकर अपने गांव पड़ी लौट रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आया अपराधियों ने दोनों को गोलियों से भून डाला था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को नामजद किया था। पुलिस लगातार हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही थी। वही इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम पासवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवीन कुमार मुंबई में छुपा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठन कर नवीन कुमार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नवीन छपरा जिले के भिंडी थाना के चैनपुर गांव का निवासी है। वही इस मामले को लेकर परसा बाजार थाना प्रभारी संजीव महुआर ने बताया कि इस हत्याकांड का एक अभियुक्त सूरज कुमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सूरज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़प्रॉपर्टी डीलरगिरफ्तारदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story