बिहार

फरार चल रहे आर्म्स एक्ट और अपहरण के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
28 March 2024 1:04 PM IST
फरार चल रहे आर्म्स एक्ट और अपहरण के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
x
आरोपीत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

छपरा: पातेपुर थाना की पुलिस ने फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के एक आरोपीत एवं अपहरण मामले के एक आरोपीत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जंदाहा थाना क्षेत्र के दुलौर गांव निवासी राजकुमार सहनी के पुत्र संजय सहनी को गिरफ्तार किया गया वह आर्म्स एक्ट मामले में आरोपीत था तथ वह लम्बे समय से फरार चल रहा था।

वहीं एक लड़की के अपहरण मामले के आरोपीत बाजितपुर कैजु टोला जलौखड़ निवासी बलेंदर सहनी के पुत्र अजीत सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया वह लड़की के अपहरण मामले का आरोपीत था तथा वह फरार चल रहा था गिरफ्तार दोनों आरोपीत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Next Story