बिहार

बिहार बोर्ड एग्जाम में पहले दिन 14 जिलों के 74 परीक्षार्थी निष्कासित, लगाए गए 1471 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे

Renuka Sahu
2 Feb 2022 6:39 AM GMT
बिहार बोर्ड एग्जाम में पहले दिन 14 जिलों के 74 परीक्षार्थी निष्कासित, लगाए गए 1471 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे
x

फाइल फोटो 

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 16 जिलों के मात्र 74 छात्र निष्कासित हुए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 16 जिलों के मात्र 74 छात्र निष्कासित हुए। सबसे ज्यादा 17 परीक्षार्थी जमुई जिले से निष्कासित हुए। इसके अलावा चार दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गये। प्रदेश के 1471 केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्यभर में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। केंद्र पर प्रवेश से पहले हर परीक्षार्थी की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उन छात्रों को अलग से बैठाया गया जिन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। परीक्षा ठीक 9.30 बजे शुरू हुई। पहले ओएमआर उत्तर पत्रक दिया गया। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र 9.35 मिनट पर दिया गया। इसके दस मिनट के बाद 9.45 बजे पर परीक्षा शुरू हुई।
प्रश्नपत्र डिजाइन में हल्का बदलाव
इस बार प्रश्न पत्र वायरल करने का फायदा नहीं होगा। क्योंकि बिहार बोर्ड ने प्रश्नपत्र के डिजाइन में थोड़ा बदलाव कर दिया है। प्रश्न पत्र सेट को इस बार बोल्ड करके लिखा गया है। बोर्ड द्वारा पहली बार ऐसा किया गया है। ज्ञात हो कि परीक्षा शुरू होने के पहले असामाजिक तत्वों द्वारा गणित और हिन्दी दोनों के पिछले साल के प्रश्न पत्र को वायरल कर दिया गया। लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद पता चला कि प्रश्न पत्र का इस बार डिजाइन भी अलग है।
मॉडल केंद्र पर खुश दिखीं छात्राएं
बिहार बोर्ड द्वारा राज्यभर में 152 मॉडल केंद्र बनाये गये हैं। सभी जिलों में चार-चार मॉडल केंद्र बनाये गये हैं। मॉडल केंद्र पर प्रवेश के समय छात्राएं काफी खुशी थीं। छात्रों की मदद के लिए जहां हेल्प डेस्क बनी थी, वहीं रेड कार्पेट पर चल कर छात्राएं कक्षा तक पहुंचीं। रेड कार्पेट के दोनों तरफ फूलों और गुब्बारों से छात्राओं का स्वागत किया गया।
एनसीईआरटी से पूछे गये ज्यादातर प्रश्न
इंटर परीक्षा की प्रथम पाली में गणित और दूसरी पाली में कला संकाय का हिन्दी विषय की परीक्षा थी। दोनों ही विषय में प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित था। गणित विषय के शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि 70 से 80 फीसदी प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से था। कैलकुलेशन से काफी प्रश्न पूछे गये थे। उन्होंने बताया कि हर चैप्टर से प्रश्न पूछा गया था। इसका फायदा छात्रों को हुआ है।
बोर्ड अध्यक्ष ने किया कई केंद्रों पर औचक निरीक्षण
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर राजधानी के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अध्यक्ष आनंद किशोर दोनों पालियों के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें जेडी वीमेंस कॉलेज, केबी सहाय उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग बालिका उच्च विद्यालय, कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, एसआरपीएस प्लस टू विद्यालय गर्दनीबाग शामिल है। इस दौरान अध्यक्ष ने परीक्षा संचालन की समीक्षा की। इसके अलावा परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्र पैटर्न, पूछे गये प्रश्नों की जानकारी ली।
आज होगी भौतिकी व अंग्रेजी की परीक्षा
इंटर परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में विज्ञान संकाय का भौतिकी विषय की परीक्षा ली जायेगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12.45 तक होगी। वहीं दूसरी पाली 1.45 से पांच बजे तक ली जायेगी। इसमें कला संकाय और वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी।


Next Story