बिहार

शादी की 5वीं सालगिरह पर जेठ, सास-ससुर ने मिलकर महिला गला दबाकर हत्या कर दी

Teja
9 July 2022 12:34 PM GMT
शादी की 5वीं सालगिरह पर जेठ, सास-ससुर ने मिलकर महिला गला दबाकर हत्या कर दी
x
महिला गला दबाकर हत्या कर दी

गोपालगंज में मैरिज एनिवर्सरी के दिन एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की शादी की 5वीं सालगिरह पर उसके जेठ, सास-ससुर ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। महिला का पति पुणे में काम करता था। थोड़ी देर पहले ही उसने फोन पर बात की थी। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया है कि शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद को लेकर पूजा पटेल (मृतका) की हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही। मृतका की पहचान रामानंद पटेल की बेटी पूजा पटेल के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में पिता रामानंद पटेल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले 2017 में महुअवा ग़ांव निवासी अंकित पटेल से की थी। पति पुणे में रहकर वैल्डिंग का काम करता है। इधर मृतका अपने 4 वर्षीय मासूम बेटे के साथ ससुराल के लोग के बीच में रहती थी। ससुराल पक्ष द्वारा कुछ समय पहले एक जमीन गिरवी रखा गया था। जिसे मृतका के पति अंकित ने कमा कर छुड़ावाया था। उसके बाद से पूजा उस जमीन पर खेती कर फसल उगाने लगी थी।
लेकिन खेत से निकले फसल को ससुराल के अन्य लोग लेना चाहते थे। बेटी का कहना था कि जब जमीन गिरवी थी तो कोई नहीं आया अब जब पति ने छुड़ा दिया गया तो सभी अपना अधिकार जमाने आ रहे हैं। इसी बात को लेकर 2 माह पहले पूजा के साथ मारपीट की गई थी। जिसपर मृतक़ा पूजा ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया था। उस वक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई थी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गए है।



Next Story