
x
Patna पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशांत कुमार की जदयू में एंट्री को नए युग की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि कहा कि निशांत कुमार के आने से बिहार और एनडीए में खुशी है। यह नए युग की नई शुरुआत हुई है। निशांत के साथ एनडीए काम करेगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है, जबकि लालू प्रसाद यादव का कार्यकाल लूट, अपराध, फिरौती, और जंगलराज की पहचान है। मैं समझता हूं कि निशांत के सात बिहार में एनडीए की अगली पारी बेहतर होगी।
टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने एक महिला राष्ट्रपति का अपमान किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है। लोकतंत्र और आदिवासी समाज के सम्मान में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति की भावनाएं इससे आहत हुई हैं। राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत के संविधान और लोकतंत्र की गरिमा का अपमान है। तृणमूल सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है। बंगाल की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि महिला दिवस पर भारत की उन प्रेरणादायी माताओं, बहनों और बेटियों को नमन, जिन्होंने अपने परिवार की सीमाओं को तोड़कर राष्ट्रीय पहचान बनाते हुए इतिहास रचा। किसी ने राष्ट्रपति पद तक पहुंचकर देश का गौरव बढ़ाया, किसी ने सीमाओं पर साहस के साथ भारत की रक्षा की, किसी ने खेलों में तिरंगा ऊंचा किया, किसी ने विज्ञान, शिक्षा और नवाचार से भारत की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर स्थापित किया, तो किसी ने पर्वत की ऊंचाइयों से लेकर अंतरिक्ष तक तिरंगा लहराकर नए कीर्तिमान रचे। ये केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं, बल्कि नए भारत की बदलती सोच और सशक्त होती नारी शक्ति का प्रतीक हैं। आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
Tagsनिशांत कुमारजदयू सदस्यताबिहारकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहएनडीएअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसममता बनर्जीराष्ट्रपति अपमानमहिला सशक्तिकरणराजनीतिक शुरुआतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





