
x
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में एक लड़की की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। इसको लेकर पीड़िता के पिता ने दो सगे भाइयों को नामजद आरोपी बनाते हुए एफआईआर कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के से पीड़ित लड़की की शादी ठीक हुई थी। लेकिन किसी कारणवश लड़की के परिजनों द्वारा रिश्ता तोड़ दिया गया। इससे नाराज युवक ने अपने भाई संग मिलकर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसकी फर्जी अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
बताया गया कि इस वजह से दूसरे जगह तय हुई लड़की की शादी भी टूट गई। चार दिन पूर्व ही फलदान भी हो चुका था। अब लड़केवालों ने शादी से इंकार कर दिया। मामले में मेहसौल ओपी पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी दोनो भाई हरिशंकर कुमार और दीपक कुमार को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया
मेहसौल ओपी प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन कर केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार रात को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story