बिहार
कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण वाटिका सह वृक्षारोपण कार्यक्रम
Shantanu Roy
18 Sep 2022 6:00 PM GMT

x
बड़ी खबर
नवादा। नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड के जेपी आश्रम अवस्थित कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा नवादा में रविवार को एक दिन बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कृषि विज्ञान केंद्र और इफको के संयुक्त तत्वाधान में पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन गोविन्दपुर के स्थानीय विधायक मोहम्मद कामरान ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में करीब 160 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानव जीवन में पोषण तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पोषण का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है और इसे हम प्रत्येक दिन अपनी छोटी बड़ी सावधानियों से सुधार ला सकते हैं। बताया गया कि पोषण को लेकर लोगों को खानपान के साथ-साथ अपने बाग वाटिका में पोषण तत्व से संबंधित सब्जी एवं फलों को अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। तथा मोटे अनाज जैसे मडुआ,बाजरा,मक्का आदि को भोजन में हर हाल में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आए 100 लोगों के बीच फलदार पौधे एवं विभिन्न सब्जियों के बीजों का एक मिनी किट भी इफको के सौजन्य से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को देश के कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संबोधन भी लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया। केवीके परिसर में इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ० रंजन कुमार सिंह,ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ० धनंजय कुमार सहित अन्य वैज्ञानिक और अन्य लोग शामिल रहे।
Next Story