बिहार

अब महज 3.50 घंटे में किसी भी जिले से पटना पहुँचना संभव, 2027 तक बड़े रोड प्रोजेक्ट पूरे होने का दावा

SHIDDHANT
3 Sept 2025 11:31 PM IST
अब महज 3.50 घंटे में किसी भी जिले से पटना पहुँचना संभव, 2027 तक बड़े रोड प्रोजेक्ट पूरे होने का दावा
x
PATNA पटना। बिहार में लंबी और बेझिल यात्राओं का दौर अब खत्म होने जा रहा है। राज्य सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट विभाग और केंद्र सरकार की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दावा किया है कि आने वाले वर्षों में सड़क ढांचा इतना मजबूत हो जाएगा कि राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुँचने में केवल 3.50 घंटे का समय लगेगा। कुछ साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि बिहार के किसी भी जिले से पटना पहुँचने में 6 घंटे का समय लगेगा। लेकिन अब नए प्रोजेक्ट्स और तेज गति से हो रहे कामों के चलते यह समय आधा रह जाएगा। राज्य और केंद्र सरकार की साझा कोशिशों से कई बड़े रोड प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, साल 2027 तक बिहार में हाईवे और नई सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे यात्रा का समय काफी घट जाएगा। इस पहल का सीधा फायदा न केवल बिहार बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगा। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से व्यापार, परिवहन और पर्यटन में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रोजेक्ट की प्राथमिकता में राजधानी पटना से जिलेवार कनेक्टिविटी और माल ढुलाई के लिए सुगम मार्ग तैयार करना शामिल है। इससे ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन भी आसान होगा।
Next Story