बिहार

सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में 1300 की जगह अब 1540 यात्री कर सकेंगे सफर

Ritisha Jaiswal
21 Jan 2022 3:16 PM IST
सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में 1300 की जगह अब 1540 यात्री कर सकेंगे सफर
x
अलीपुरद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में 1300 की जगह अब 1540 यात्री सफर कर सकेंगे।

अलीपुरद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में 1300 की जगह अब 1540 यात्री सफर कर सकेंगे। 22 कोच में चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस अब भी 22 कोच में ही चलेगी। इस ट्रेन को पुरानी आईसीएफ कोच से बदलकर सिर्फ अत्याधुनिक एचएलवी कोच में परिणत कर दिया गया है। इससे अब इस ट्रेन में 240 यात्री हर ट्रिप में ज्यादा सफर कर सकेंगे। गुरुवार से यह ट्रेन एचएलवी कोच में चलने लगी है।

इस ट्रेन की संरचना में थोड़ा बदलाव भी किया गया है। पहले एसी-टू व एसी थ्री का समायोजन एक ही कोच में था। इसे अब बदलकर एसी टू का सिंगल कोच कर दिया गया है। इससे एसी टू में पहले मात्र 24 यात्री ही सफर करते थे, अब सिंगल कोच होने से एसी टू के 52 यात्री सफर कर सकेंगे। वहीं एसी थ्री में 224 यात्री सफर करते थे, अब 288 यात्री सफर करेंगे।इसी तरह स्लीपर का पहले 11 कोच हुआ करता था, जिसे घटाकर अब 10 कर दिया गया है। लेकिन यात्रियों की संख्या पहले 792 बर्थ की थी जो अब बढ़कर 800 कर दी गई है। वहीं जेनरल के चार बोगी में मात्र 260 यात्री ही सफर करते थे, इसमें भी मात्र चार बोगी में अब 400 यात्री सफर कर सकेंगे।
रेल सूत्रों ने बताया कि पुराने आईसीएफ कोच के मुकाबले एलएचवी को आरामदायक व सुरक माना जाता है। इसमें यात्री करने वाले यात्रियों को सुविधा ज्यादा मिलती है। दुर्घटना होने पर जानमाल की क्षति की संभावना भी काफी कम होती है।






Next Story