बिहार

बिहार में अब सभी लोगों को 'चाणक्य' बनकर 'चंद्रगुप्त' चुनना होगा : विजय सिन्हा

Rani Sahu
22 Feb 2023 2:01 PM GMT
बिहार में अब सभी लोगों को चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त चुनना होगा : विजय सिन्हा
x
पटना, (आईएएनएस)| बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में अब कोई खुद चंद्रगुप्त नहीं बनेगा, बल्कि बिहार के सभी लोगों को चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त चुनना होगा जो सत्ता के लिए सिद्धांत से समझौता नहीं करेगा और बिहार का मान सम्मान बढ़ाएगा।
पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनकल्याण संवाद सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र खतरे में है। मुख्यमंत्री कुर्सी के लिए समर्पण कर चुके हैं।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा आज सत्ता संपोषित अपराधिक सक्रिय है और लोग ऐसी सरकार को हटाने के लिए कृतस्ंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस दमनकारी ताकतों को हटाने के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सामाजिक सैनिक बनकर इसकी लड़ाई लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जंगलराज भी हटाया था और गुंडाराज भी समाप्त कराएगा।
सिन्हा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूलमंत्र और राष्ट्रवाद का संकल्प जो लेगा उसको भाजपा गले लगाएगी।
उन्होंने कहा कि आज बिहार के सभी जिलों में हत्या का दौर जारी है। बिहार में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। मुजफ्फरपुर के कांटी में सहनी समाज के एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसमे एक मंत्री को आरोपी बनाया गया है, लेकिन पुलिस एफ आई आर बदलने में लगी है।
उन्होंने कहा कि इसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना होगा। आज सत्ता संपोषित अपराधी खुलकर तांडव मचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए की जब सरकार थी तब निवेशक बिहार पहुंच रहे थे, कई इथेनॉल कारखाना लगाने की योजना बनी कई प्लांट लगे भी लेकिन कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत के कारण निवेशक अब पीछे हटने लगे।
उन्होंने कहा कि आज कृषि रोडमेप के नाम पर किसान समागम कर सरकार बरगलाने का खेल खेल रही है।
--आईएएनएस
Next Story